फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, दो की नहीं हुई पहचान

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, दो की नहीं हुई पहचान

Fri, 07 Jun 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, दो की नहीं हुई पहचान
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला व बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक जैदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा महमूदपुर के निवासी अखिलेश मौर्या (32) की सफदरंगज मार्ग पर स्थित टांड़पुरवां के पास टेंट की दुकान है। बुधवार दोपहर बाइक से दुकान जाते समय बेलहे बाबा मंदिर के पास अखिलेश को किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से पुलिस ने पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को जैदपुर सीएचसी भेजा जहां से जिला अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया। ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक धनन्जय सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी का जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम 65 वर्षीया महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उधर शहर के बाईपास पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed