फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क हादसे में महिला दरोगा की हादसे में दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में महिला दरोगा की हादसे में दर्दनाक मौत

Tue, 04 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला दरोगा की हादसे में दर्दनाक मौत
अनियंत्रित ट्रक ने मारी कार में टक्कर, महिला दरोगा की मौत
विज्ञापन

बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर सोमवार सुबह हुए हादसे में क्राइम ब्रांच की महिला दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा कार से लखनऊ की ओर जा रही थी। कार को एक डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल से महिला दरोगा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस लाइन में दरोगा को एसपी व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने अंतिम सलामी दी।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद चौराहे के पास हुआ। जिले की क्राइम ब्रांच में तैनात महिला दरोगा अनीता तिवारी (47) पत्नी जगदम्बा प्रसाद तिवारी निवासी झंडा वाला पार्क के पास पोनी रोड शुक्लागंज, उन्नाव अपनी कार से लखनऊ की ओर जा रही थीं। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक गैस सिलेंडर लादने वाला डीसीएम ट्रक विपरीत दिशा में जा रहा था। एक एसयूवी सवार ने ट्रक को गलत तरीके से ओवरटेक किया। इससे अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरी साइड में महिला दरोगा की कार से जा भिड़ा। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर महिला दरोगा को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गंभीर हालत में एक वाहन से हिन्द अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने ट्रक चालक धर्मराज निवासी जहांगीराबाद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका अनीता तिवारी बाराबंकी से पहले कानपुर देहात में तैनात थीं। 20 फरवरी 2016 को अनीता का स्थानांतरण बाराबंकी में हुआ था। अनीता की तीन संतानों में पुत्र सत्यनारायण तिवारी हैदरगढ़ में प्रधानमंत्री कौशल विकास का सेंटर चलाता है। छोटी पुत्री स्वेता तिवारी कानपुर में पढ़ाई कर रही है। बड़ी पुत्री विवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला दरोगा मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां एसपी अजय साहनी, एएसपी आरएस गौतम, अशोक कुमार शर्मा व अन्य अधिकारियों- कर्मचारियों ने अंतिम सलामी दी। एसपी ने महिला के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।


ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोर की जान गई
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में भवानीपुर गांव के पास सोमवार सुबह टेंट का सामान लादकर रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इस हादसे में ट्रॉली पर बैठे मजदूर रामकुमार व कुलदीप निवासी शिवबख्स पुरवा मजरे धारूपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रामकुमार (16) को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप(19) का इलाज चल रहा है। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed