{"_id":"5cf2cbd0bdec2207836098f6","slug":"15594158051950-40-barabanki-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 50 दुकानों पर छापा, आठ लाइसेंस धारकों पर लगाया 40 हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब की 50 दुकानों पर छापा, आठ लाइसेंस धारकों पर लगाया 40 हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की 50 दुकानों पर छापा, आठ पर 40 हजार जुर्माना
बाराबंकी। अवैध शराब के खिलाफ शनिवार को कई इलाकों में छापेमारी की गई। एसडीएम व सीओ की अगुवाई में टीमों ने शनिवार को जिले में शराब की 50 दुकानों पर छापा मारकर छानबीन की। इस दौरान आठ दुकानों में कमी मिलने पर पांच-पांच हजार जुर्माना लगाया गया। दो लाइसेंस धारकों को नोटिस दिया गया है। उधर रामसनेहीघाट पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर सौ लीटर स्प्रिट बरामद की है।
छापेमारी के दौरान शहर क्षेत्र की आठ दुकानों में कमियां मिली। एसडीएम सदर अभय पांडेय ने दुकान के लाइसेंसधारकों पर पांच-पांच हजार रुपये जुुर्माना लगाया है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शराब दुकानों के सेल्समैनों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 50 दुकानों की टीमों ने जांच की है। इनमें सूरतगंज इलाके की दो दुकानों में कमी मिलने पर लाइसेंसधारकों को नोटिस दिया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि रामसनेहीघाट कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी व अन्य पुलिस कर्मियों ने शनिवार को कोटवा सड़क पर चेकिंग के दौरान दो पीपा में भरी करीब 40 लीटर स्प्रिट बरामद की है। स्प्रिट के साथ गयादीन, मुकेश, महाबीर व बिंद्रा निवासी ग्राम कोटवा सड़क को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि यह आरोपी अवैध शराब का कारोबार करते हैं। स्प्रिट मिलाकर शराब बनाते थे।
विज्ञापन
उधर जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले में जगहों पर छापेमारी कर 80 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ छह लोगों को पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।