{"_id":"5ce4484fbdec2207843bffd5","slug":"15584646442-barabanki-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर जड़ा आरोप
बाराबंकी। एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने उसके पति के खिलाफ बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहाली निवासी शालू देवी(24) पत्नी अरूण कुमार का शव मंगलवार की सुबह घर में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई है। जब महिला ने फांसी लगाई तो कमरा अंदर से बंद था। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़वाकर शव बाहर निकलवाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामनगर निवासी मृतका के पिता राजू ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह 22 अक्टूबर 2017 को ग्राम सिहाली निवासी अरूण कुमार से की थी। आरोप है कि उसका पति उसकी पुत्री को आए दिन मारता पीटता था और उसने ही उसकी हत्या करने के बाद शव फांसी के फंदे से लटका दिया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट मिलने व मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।