{"_id":"5a2ecb584f1c1b156b8bba45","slug":"151513016152-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पूर्व रिहाई वाली महिला बंदियों के बारे में होगा विचार- जरीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समय पूर्व रिहाई वाली महिला बंदियों के बारे में होगा विचार- जरीना
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय पूर्व रिहाई वाली बंदियों पर होगा विचार : जरीना
- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया जिला कारगार का निरीक्षण
- गंदे मिले कंबल धुलवाने व बेहतर साफ-सफाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जेल में निरुद्ध महिला बंदी जिनकी समय पूर्व रिहाई मेें अटकलें आ रही हैं उनके बारे में विचार किया जाएगा। यह बात सोमवार को जेल का निरीक्षण करने पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कही।
महिला आयोग अध्यक्ष सोमवार को करीब 1 बजे दिन में जिला कारगार में औचक निरीक्षक करने पहुंची। यहां पर महिला बैरक में जाकर उन्होंने सभी महिला बंदी व कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि जेल में इस समय 54 महिला बंदी विभिन्न मामलों में सजा काट रही है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने महिला बैरक में गंदे कंबल मिलने पर उन्हें धुलवाने का निर्देश देते हुए कहा गंदे कपड़े प्रयोग में लाने की वजह से ही जेल में निरुद्ध महिलाओं को त्वचा रोग हो रहा है। महिला आयोग अध्यक्ष ने जेल अधीक्षक आरके जायसवाल को निर्देश दिया कि वह जेल परिसर में साफ-सफाई रखने के साथ ही साफ कपड़े ही प्रयोग में लाएं। उन्होंने जेल की रसोई का भी हाल देखा। उन्होंने कहा जो भी महिला बंदी सजायफ्ता हैं और जेल में उनका आचरण सही है तो उनकी समय पूर्व रिहाई होने के बारे में विचार करने के साथ ही शासन स्तर पर पैरवी की जाएगी। इस मौके पर महिला आयोग सचिव रेनू यादव, एसडीएम सदर एसपी सिंह समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।