फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   टावर सुपरवाइजर हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ केस, पत्नी के बेटों पर हत्या का शक

टावर सुपरवाइजर हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ केस, पत्नी के बेटों पर हत्या का शक

Sun, 10 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
टावर सुपरवाइजर हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ केस, पत्नी के बेटों पर हत्या का शक
पत्नी के बेटों पर घूमी शक की सूई
विज्ञापन

टावर सुपरवाइजर हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
- मृतक के मोबाइल फोन काल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर के गांधी नगर मोहल्ले में मोबाइल टावर सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी के बेटों पर हत्या के शक की सुई घूमने लगी है। पत्नी के बेटे का फोन बंद होना व घर से भाग जाना भी उन्हें आरोपी होना बता रही है। मृतक के मोबाइल काल डिटेल के आधार पर भी पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में लगी है। शनिवार को शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिवारीजन उसे जौनपुर लेकर गए हैं।
बताते चलें कि शहर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी एक कंपनी के मोबाइल टावर के सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह की शुक्रवार की रात घर में ही चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक मूलरूप से जौनपुर जिले के ग्राम कसियापुर थाना सटपटहा के रहने वाला था। शनिवार को पहुंचे मृतक के पिता अर्जुन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पत्नी बनी प्रेमलता को भगा कर लाया था नरेंद्र
शहर कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह ने करीब सात साल पहले पड़ोस के एक गांव की रहने वाली प्रेमलता को भगाकर लाया था। प्रेमलता के पहले पति से दो बेटे दीपक उर्फ विजय व तनु है। इस बीच प्रेमलता नरेंद्र के साथ यहां गांधी नगर में रहती थी लेकिन उसके बेटों को मां का प्रेम संबंध रास नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र के खिलाफ दर्ज हैं आठ मुकदमे
कोतवाल ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह के खिलाफ जौनपुर जिले में हत्या का प्रयास, मारपीट आदि मामलों में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह मुकदमे करीब दस साल पहले के बताए जा रहे हैं। हालांकि इस समय करीब कई सालों से नरेंद्र का नाम किसी भी अपराधिक मामले में नहीं आया है।

पत्नी के बेटे से दिन में हुई थी बात
मृतक की पत्नी प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे दीपक उर्फ विजय व तनु बाराबंकी घर आते रहते थे। यह दोनों नरेंद्र सिंह के काम मेें भी साथ देते थे। पत्नी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जब वह अपने रिश्तेदारी आजमगढ़ जाने के लिए निकली थी तो एक बेटा विजय घर पर था। इसके बाद दोपहर के समय पड़ोसियों ने भी नरेंद्र के साथ छत पर दो युवकों को देखने की बात कही है। इस बीच पुलिस ने जब नरेंद्र की फोन काल डिटेल निकाली तो शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे उसकी बात विजय से होना पाया गया है। वारदात के बाद से विजय लापता है और उसका फोन भी बंद है। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि मां को भगाने का बदला लेने के लिए बेटों ने ही नरेंद्र को मौत के घाट उतारा है।


टावर सुपरवाइजर हत्याकांड में उसकी पत्नी के बेटों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। अभी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी व परिवारीजनों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं पर भी नजर है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
- आरएन सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed