{"_id":"7f7959ef3960ba12be0f5186a68d6445","slug":"150-people-reported-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय चरण के चुनाव में मतदान के पूर्व शराब बांटने की शिकायत पर भिलवल पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इससे एक प्रत्याशी के भतीजे व पीआरडी के जवान को चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रत्याशी के देवर व लखनऊ सपा के जिला उपाध्यक्ष समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चुनाव के दौरान कई अन्य गांवों में मारपीट व विवाद पर पुलिस ने लाठियां भांजीं।
लोनीकटरा के भिलवल में शुक्रवार रात को वोटरों को शराब बांटने की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची थी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को देखते ही पथराव शुरू कर दिया। इसमें प्रधान प्रत्याशी के भतीजे पुष्कर जायसवाल व पीआरडी जवान ओमप्रकाश घायल हो गया। मामले में दूसरे प्रत्याशी के भाई कुंवर बहादुर यादव व लखनऊ के सपा के जिला उपाध्यक्ष भारत लाल यादव समेत डेढ़ सौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहम्मदपुर गांव के ईश्वरदीन रावत ने पुलिस को बताया कि प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह समर्थकों के साथ वोटरों को रुपये बांट रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। घटना में बृजमोहन व मंशाराम को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जबकि ईश्वरदीन रावत व छोटू को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जीत कुंवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज में मतदान के बाद विजौली निवासी संतोष सिंह ने प्रत्याशी अरुण शुक्ल पर पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बुढ़नापुर गांव में विवाद पर पुलिस ने वहां मौजूद एजेंटों की पिटाई कर दी तथा शाम को घटना के विरोध में पत्थरबाजी होने से आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने लोगों को घरों में घुुसकर पीटा। फिरोजाबाद में बूथ के बाहर बैठे एजेंट नबीपुर के नागेंद्र सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद पुलिस बल ने पीट दिया।