फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   राठी व शिवेंद्र के जेल पहुंचने से विभाग में हड़कंप, मांगी पीएसी

राठी व शिवेंद्र के जेल पहुंचने से विभाग में हड़कंप, मांगी पीएसी

Mon, 30 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
राठी व शिवेंद्र के जेल पहुंचने से विभाग में हड़कंप, मांगी पीएसी

विज्ञापन

राठी व शिवेंद्र के जेल पहुंचने
से मचा हड़कंप, मांगी पीएसी



- हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया सुनील राठी का भाई व जेल में बर्थडे मनाने वाला शिवेंद्र
- अरविंद को देवरिया तो शिवेंद्र को फैजाबाद जेल से किया गया है शिफ्ट
- सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन ने एडीजी जेल, डीएम व एसपी को लिखा पत्र


बाराबंकी। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी के भाई अरविंद राठी व हाल ही में फैजाबाद जेल में बर्थडे मनाने वाला शातिर बदमाश शिवेंद्र सिंह के बाराबंकी जेल में शिफ्ट होने से हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन ने इन दोनों अपराधियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है। जबकि तीन अन्य हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी तारिक काजमी, दूसरी में शातिर बदमाश रामायण यादव व तीसरी बैरक में रायबरेली के शातिर अपराधी अंकित फोस्टर हैं। जेल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने जेल प्रशासन ने पीएसी तैनात करने की मांग करते हुए एडीजी जेल, डीएम उदयभानु त्रिपाठी व एसपी वीपी श्रीवास्तव को पत्र लिखकर पीएसी की मांग की है।
तीन दिन पहले देवरिया जिला कारागार से अरविंद राठी को प्रशासनिक आधार पर बाराबंकी जेल में शिफ्ट किया गया है। बतातें चले कि अरविंद राठी बागपत जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सुनील राठी का सगा भाई है। वहीं फैजाबाद जेल में बर्थडे मनाने के मामले में चर्चित हुए पचास हजार के इनामी शिवेंद्र सिंह को सोमवार को प्रशासनिक आधार पर बाराबंकी कारागार में शिफ्ट किया गया है। इन दोनों शातिर बदमाशों के जेल में आने से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला जेल में सुरक्षा के लिए परिसर में पीएसी तैनात करने की मांग की गई है। अभी तक जेल में सिर्फ जेल कर्मी ही सुरक्षा में मुस्तैद रहते है।
विज्ञापन


बाक्स-
जीवा व चंदन बन चुके है मुसीबत
करीब चार साल पहले बाराबंकी जेल में निरूद्व रहे शातिर बदमाश संजीव माहेश्वरी जीवा व चंदन सिंह जेल प्रशासन के लिए मुसीबत बन चुके है। इनमें जहां जीवा का नाम जिले में हुई दो हत्या की वारदातों में सामने आया था वहीं चंदन ने जेल अधीक्षक को आवास समेत बम से उड़ाने की धमकी दे डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
फैजाबाद कारागार से शिवेंद्र सिंह व देवरिया से अरविंद राठी को प्रशासनिक आधार पर जेल में शिफ्ट किया गया है। इन अपराधियों पर खास नजर रखी जा रही और इनसे सिर्फ सप्ताह में दो दिन ही मुलाकात कराई जाएगी। जेल परिसर में सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात करने की मांग की गई है।
आरके जायसवाल, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed