फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लेखपाल से अभद्रता पर प्रधान सहित पांच को भेजा जेल

लेखपाल से अभद्रता पर प्रधान सहित पांच को भेजा जेल

Thu, 04 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल से अभद्रता पर प्रधान सहित पांच को भेजा जेल
लेखपाल से अभद्रता पर प्रधान सहित पांच को भेजा जेल
विज्ञापन



बाराबंकी। जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल से बदसलूकी करना ग्राम प्रधान को महंगा पड़ गया। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के विरुद्ध शांतिभंग का धारा में मुकदमा दर्ज कर पांचों को एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया। एसडीएम सदर ने शांतिभंग की आशंका देखते हुए ग्राम प्रधान सहित पांचों लोगों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।



देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीकर निवासी विशेष कुमार ने जिलाधिकारी से आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी कि ग्राम समाज की जमीन पर ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। मंगलवार को लेखपाल सुभाष पांडेय मामले की जांच करने गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन



मगर वहां मौजूद ग्राम प्रधान दिनेश यादव व उनके साथी सुरेंद्र यादव ने लेखपाल की पैमाइश का विरोध करते हुए उनके साथ बदसलूकी की। लेखपाल का आरोप है कि उन्हें बंधक बनाने का प्रयास भी किया गया। इसी दौरान ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने समर्थकों के साथ शिकायतकर्ता विशेष कुमार, सुजीत, विनीत के साथ भी मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेखपाल सुभाष पांडेय ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान दिनेश यादव, उनके साथी सुरेंद्र यादव के साथ ही शिकायतकर्ता विशेष कुमार, सुजीत व विनीत के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।



उपनिरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि, बुधवार को पांचों आरोपियों को उपजिलाधिकारी सदर अजय द्विवेदी के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां लेखपाल के साथ बदसलूकी करने वाले ग्राम प्रधान दिनेश यादव सहित पांच लोगों को उपजिलाधिकारी सदर ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed