{"_id":"5b8ad80442c79246683606ae","slug":"131535825924-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर एक लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर एक लाख की ठगी
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में नौकरी के नाम पर एक लाख की ठगी
बाराबंकी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
रामसनेहीघाट के ग्राम थोरथिया निवासी अश्विनी कुमार ने पास के गांव चित्तापुरवा सादुल्लापुर निवासी श्रीकांत अवस्थी पर दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित के अनुसार श्रीकांत ने उसके पुत्र रंजीत को दुबई की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक साल पहले एक लाख रुपये लिए थे।
रंजीत जब दुबई पहुंचा तो पता चला कि उसे नौकरी की जगह टूरिस्ट वीजा दिया गया है। करीब एक पखवाड़े तक एक वक्त भोजन देने के बाद उसे वापस भेज दिया गया।
इसके बाद श्रीकांत से अपनी रकम का तगादा किया तो वह टालमटोल कर रहा है। एसएसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है।