{"_id":"5b883c8442c792465326a645","slug":"131535655043-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आए किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंगू की चपेट में आए किशोर की मौत
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में
आए किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। डेंगू की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उसे उपचार के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लाए थे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
हैदरगढ़ क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी कृष्णकांत का पुत्र अशोक कुमार (17) पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था जिसका इलाज निजी चिकित्सकों से कराया जा रहा था। कृष्णकांत ने बताया कि खून की जांच कराई तो डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन बृृहस्पतिवार की शाम को हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उपचार के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लेकर आए थे जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक धर्मेन्द्र ने बताया कि एक किशोर को गंभीर हालत में उपचार के लिए लाया गया। परिवारीजन डेंगू से पीड़ित होने की बात कह रहे थे और उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।