फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   रियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 456 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 456 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
रियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 456 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। लोकसभा चुनाव में सप्लाई करने के लिए लाई गई हरियाणा की 456 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने एक कार से बरामद की। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि यह शराब वह सप्लाई के लिए बिहार लेकर जा रहा था।
विज्ञापन



रामसनेहीघाट पुलिस ने गुरुवार की सुबह लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग के दरियाबाद फ्लाईओवर के पास से एक कार को रोक कर सवा लाख रुपए से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब सहित एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक हरियाणा से अंग्रेजी शराब बिहार ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह के निर्देश में कोटवा सड़क चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने लखनऊ की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की कार का पीछा किया तो वह भाग निकला। इसके बाद सूचना पर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने उसे दरियाबाद ओवरब्रिज के पास धर दबोचा।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत जिला अंतर्गत गांव नांदेड़ निवासी तस्कर सुनील ने बताया कि वह हरियाणा से बिहार शराब ले जाता है जिसके चक्कर उसे चार से पांच हजार रुपए मिलते हैं। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है। जबकि इस गिरोह के अन्य लोगों का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed