फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ोरखपुर व वाराणसी के बीच होगी फाइनल की खिताबी जंग

ोरखपुर व वाराणसी के बीच होगी फाइनल की खिताबी जंग

Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ोरखपुर व वाराणसी के बीच होगी फाइनल की खिताबी जंग
गोरखपुर व वाराणसी के बीच होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन



बाराबंकी। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को गोरखपुर व वाराणसी की बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में गोरखपुर ने विंध्याचल को तो वाराणसी ने आजमगढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई।


सोमवार को सेमीफाइनल का पहला मैच गोरखपुर व विंध्याचल टीमों के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में मुस्कान ने लगातार तीन गोलकर दागकर हैट्रिक लगाई। दूसरे हाफ में आकांक्षा व अंजली ने एक-एक गोल दागकर विंध्याचल टीम को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन



दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला गया। आजमगढ़ टीम ने वाराणसी पर बराबर आक्रमण रवैया अपनाए रखा। मगर वाराणसी की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले हाफ में खेल के 30वें मिनट में वाराणसी की खिलाड़ी सुहानी केसरी ने शानदार गोल दाग दिया। खेल के दूसरे हाफ में वाराणसी की महिमा ने 58वें मिनट में एक गोल दागकर 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।



मंगलवार को गोरखपुर व वाराणसी के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला काफी रोमांचक होने की स्थिति में दिख रही है। सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ फुटबॉल संघ के संरक्षक मंजीत सिंह धानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed