फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तीन दिन से दिख रहा तेंदुआ, आस पास के लोगों में दहशत

तीन दिन से दिख रहा तेंदुआ, आस पास के लोगों में दहशत

Sun, 16 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से दिख रहा तेंदुआ, आस पास के लोगों में दहशत
तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन

शनिवार सुबह जेल परिसर में घुसते देखा गया
लोगों ने दो शावकों भी उसके साथ देखा
पुलिस व वन विभाग की टीम कर रही काबिंग
फोटो- 1 से 5
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। तीन दिन से शहर की सीमावर्ती क्षेत्रों में दो शावकों के साथ तेंदुुुआ इधर-उधर घूम रहा है, पर वन विभाग की टीम इसे भेड़िया समझ कर पूरी तरह निश्चिंत है। टीम की कार्रवाई सिर्फ पगचिह्नों की जांच तक सीमित होकर रह गई है। रविवार सुबह फिर जेल कॉलोनी में दो शावकों के साथ लोगों को तेंदुआ नजर आया। शोर मचाने पर जेल परिसर में लगी झाड़ियों में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने चार घंटे काबिंग की पर कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके पूर्व भी वह कई जगहों पर लोगों को दिखाई पड़ा है। इससे लोगों में दहशत है।

मालूम हो कि बीते गुुरुवार की देर रात मंझपुरवा निवासी तुला राम ने तेंदुए को एक पिल्ले को पकड़ते देखा था। शोर मचाकर उसके ऊपर टार्च लगाते ही वह सूतमिल कॉलोनी की ओर भाग गया। इसी तरह शनिवार रात करीब 8.30 बजे मंझपुरवा निवासी पउवा ने उसे देखा। उसने बताया कि वह साइकिल से जेल कॉलोनी दूध लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ जेल परिसर की ओर जाता दिखा। उसके शोर मचाने पर लोग आ गए और झुंड बनाकर उसे दौड़ाया तो वह जंगल में घुस गया। रविवार सुबह जेल कॉलोनी निवासी रामतीरथ ने भी उसे जेल के तालाब की ओर की जाते देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग की टीम को दी। शहर कोतवाल एसपी सिंह टीम के साथ जेल परिसर पहुंचे। जब दो घंटे तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो पुलिस ने ही स्थानीय लोगों के साथ जेल के चारों ओर जंगल में जाकर देखा पर कहीं कुछ नहीं मिला। वन दरोगा अनिल कांत गुप्ता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम दो घंटे देर से पहुंची। टीम ने कई स्थानों पर मिले पगचिह्नों के सैंपल लिए। अब तक जो पगचिह्न मिले हैं सभी एक प्रकार के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ के नहीं पकड़े जाने से आसपास के इलाके में दहशत है। लोगों ने रात के समय घरों से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन-
जो पगचिह्न मिले हैं वह तेंदुए के नहीं लग रहे हैं। जो भी जानवर है उस पर बराबर नजर रखी जा रही है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
- अरुण कुमार, एसडीओ वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed