फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क व ट्रेन हादसों में गई पांच लोगों की जान, चार गंभीर

सड़क व ट्रेन हादसों में गई पांच लोगों की जान, चार गंभीर

Fri, 26 Apr 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क व ट्रेन हादसों में गई पांच लोगों की जान, चार गंभीर
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क व ट्रेन हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। मसौली के पास कार व डीसीएम की टक्कर में दो व कोठी के औसानेश्वर के पास बाइक व कार की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। वहीं फतेहपुर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है।
विज्ञापन



कोठी थाना क्षेत्र के अवसानेश्वर पुल के समीप बृहस्पतिवार की रात नकछेद पुत्र रामसनेही व योगेंद्र पुत्र राममनोहर व सुरेश तीनों निवासी कादिल मजरे जुगराजपुर पुर थाना शिवरतन गंज जिला अमेठी अपने रिश्तेदार का ट्रैक्टर वा थ्रेशर बनवाने बाराबंकी गए थे। रात में वापस आते समय हैदरगढ़ मार्ग पर अवसानेशवर मार्ग पर ट्रैक्टर में अचानक कोई तकनीकी खराब हो जाने के कारण ट्रैक्टर वहीं पर खड़ा करके ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नकछेद की मौके पर मौत हो गई जबकि सुरेश को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं योगेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरसिंह ने बताया कि फरार पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मसौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बहराइच हॉइवे पर पिपरौली मोड़ के निकट डीसीएम-वैन की बीच आमने सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालको की मौत हो गयी तथा महिला सहित तीन लोग घायल हो गये।

थाना व कस्बा मसौली निवासी नसीब अली(38) अपने पुत्र शहनवाज (11) के साथ मारुति वैन से शहाबपुर जा रहा थे। नेवला चौराहे थोड़ा आगे बढ़ने पर पिपरौली मोड़ के निकट वैन पहुंची ही थी कि सफेदाबाद से मसौली जा रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वैन चालक नसीब की मौत हो गयी।

वही डीसीएम की स्टेरिंग में फंसे 30 वर्षीय डीसीएम चालक प्रदीप कुमार चौहान निवासी सफेदाबाद को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल कर गम्भीर हालात में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। डीसीएम में चालक की पत्नी राजकुमारी (25) व मामा का लड़का कृष्णा (6) घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टी के पास गुजरी रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की तो पता चला कि मृतक की पहचान चंद किशोर(29) पुत्र शिवराम निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना मोहम्मदपुर खाला के रूप में हुई। इस संबंध में कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि मृतक चंद किशोर की किसी ट्रेन से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed