{"_id":"594abc0f4f1c1b124e8b46fd","slug":"101498070031-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने हाइवे जामकर किया अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम का बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने हाइवे जामकर किया अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम का बहिष्कार
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने हाईवे जाम कर किया योग दिवस का बहिष्कार
साढ़े तीन घंटे बाधित रहा आवागमन, एसडीएम को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बहिष्कार कर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सुबह नौ बजे पहुंचे किसानों ने साढ़े तीन घंटे मार्ग जाम रखा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामला बिगड़ते देख हरकत में आए अधिकारी आननफानन मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझा बुझाकर वाहन निकलने भर का रास्ता खाली कराकर यातायात बहाल कराया।
पूरे जिले से करीब आठ सौ किसान सुबह नौ बजे कुरौली मोड़ नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह व लखनऊ मंडल अध्यक्ष हरिनाम वर्मा की अगुवाई में किसानों ने फैजाबाद-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। किसानों को संबोधित करते हुए मुकेश सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर के किसानों द्वारा अपनी फसलों का वाजिब दाम मांगने पर गोली चलने पर छह किसानों की मौत की परवाह सरकार को नहीं है। किसानों ने सड़क पर तिरपाल व दरी बिछाकर योग करना शुरू कर दिया। जिससे साढ़े तीन घंटे तक दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुनील सिंह, सीओ सिटी संतोष सिंह, कोतवाल एसपी सिंह ने किसानों को समझा बुझाकर 12:30 बजे हाईवे खाली कराकर यातायात बहाल कराया। किसानों ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। वहीं हैदरगढ़ मार्ग पर पल्हरी के निकट रामकिशोर पटेल के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। धरने में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, रिंकू, बब्लू, घनश्याम, हौसला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
किसानों ने की अनाथ बच्चों की मदद
देवा थाना क्षेत्र के ग्राम लोनियनपुरवा निवासी अनामिका (13), लक्ष्मी (8), आशू (4) के माता पिता की हाल ही मौत हो चुकी है। तीनों अनाथ बच्चियां अपनी नानी सुमिरता निवासी रामपुर कैथी के साथ धरने के दौरान पहुंच र्गईं। बेसहारा बच्चों ने बताया कि उसके पिता की मौत खेत में करंट से होने के बाद उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। किसानों ने बीच सड़क पर गमछा बिछाकर परिवार के लिए चंदा एकत्र किया। एसडीएम सुनील कुमार वर्मा ने बच्चों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एसपी ने कहा, दर्ज होगा मुकदमा
किसानों के हाईवे जाम करने से यातायात बाधित हो गया था। जिससे भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा व लखनऊ के मंडल अध्यक्ष हरिनाम वर्मा समेत 25 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-एसपी सिंह, शहर कोतवाल