फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1.80 lakh in bank deposits came from man swindle

1.80 लाख जमा करने आए युवक से बैंक में ठगी

Fri, 01 Jan 2016 11:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के धनोखर चौराहे के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कर्जे की रकम जमा करने आया युवक बैंक परिसर में ही ठगी का शिकार हो गया। बड़े ही नाटकीय ढंग से बैंक कर्मचारी बन युवक से रुपये लेकर उसे फोटो कॉपी कराने के लिए बाहर भेजा और वहां से रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक से शिकायत की लेकिन उस ठग की कोई जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ ठगी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरौली निवासी राजेश कुमार ने धनोखर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये का ऋण ले रखा था। राजेश ने बताया कि वह शुक्रवार को 1.80 लाख रुपये धनोखर चौराहे के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने दो बजे पहुंचा तो कर्मी लंच कर रहे थे। वहीं बैंक में मौजूद एक युवक ने खुद को बैंक कर्मी बताकर आने का कारण पूछा और रुपये जमा करने के लिए ले लिया।
विज्ञापन


उसके बाद उसके विड्रॉल फॉर्म पर वहीं पड़ी मोहर लगाने के बाद राजेश सेे उसकी     फोटो कॉपी करा लाने को कहा और रुपये लेकर गिनने लगा। पीड़ित के बाहर जाते ही वह भी रुपयों भरी थैली लेकर चुपके से निकल गया। हैरत की बात तो यह है कि जिस समय युवक से ठगी हुई उस समय वहां पर बैंक में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। इससे साफ पता चलता है कि बैंक की सुरक्षा कितनी जिम्मेदारी से निभाई जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed