{"_id":"158eebfcf3dcbd999144fe157cf6a121","slug":"1-18-billion-looted-from-the-house-of-merchant-recovered-including-two-women-and-seven-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा व्यापारी के घर से लूटे 1.18 करोड़ बरामद, दो महिलाएं समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंथा व्यापारी के घर से लूटे 1.18 करोड़ बरामद, दो महिलाएं समेत सात गिरफ्तार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मेंथा व्यापारी के घर से लूटे 1.18 करोड़ बरामद, दो महिलाएं समेत सात गिरफ्तारबाराबंकी में मेंथा व्यापारी सचिन जैन के घर से दिनदहाड़े करोड़ों की नकदी व एक किलो से अधिक के जेवर लूटने वाले पांच बदमाशों के साथ दो महिलाओं को एसटीएफ व पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक करोड़ 18 लाख पचास हजार रुपये नकद व आधा किलो जेवर बरामद हुआ है। एसटीएफ के अनुसार अभी एक और अभियुक्त की गिरफ्तारी होनी है। इसके पास लूट के करीब 50 लाख रुपये हैं। बता दें कुछ दिनों पहले ही इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई रकम में से 41 लाख रुपये बरामद हुए थे।
बाराबंकी के इस सनसनीखेज लूट कांड के खुलासे की जानकारी देते हुए एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने लखनऊ में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ठाकुर उर्फ रामनरेश के अलावा बमरौली लखनऊ निवासी नरेश, बड्डूपुर बाराबंकी निवासी पिंटू उर्फ राम प्रसाद, सीतापुर निवासी रमेश और कुर्सी बाराबंकी निवासी मुनीम शामिल हैं। इसके अलावा नरेश की दो पत्नियों सुमन व मंजृू को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को हुई इस लूट का अब पूरी तरह खुलासा हो चुका है।
एडीजी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में एसटीएफ के एएसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी की टीम को लगाया गया था। पूर्व में गिरफ्तार चार बदमाशों से मिली जानकारी से एसटीएफ को पता चला कि गिरोह के दो सदस्य पिंटू व रामनरेश को ठाकुर नाम का कोई व्यक्ति मदद कर रहा है और ठाकुर भागे बदमाशों के संपर्क में है। इसी जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह नौ बजे प्रतापगढ़ के रानीगंज के रहने वाले ठाकुर उर्फ रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के सात लाख रुपये बरामद हुए। यूपी पुलिस से बर्खास्त ठाकुर ने बताया कि उसने आशियाना में किराए पर मकान ले रखा है। इसी में पिंटू उर्फ राम प्रसाद व नरेश को परिवार सहित रुकवाया है। इस सूचना पर एसटीएफ ने आशियाना के इस मकान से नरेश व उसकी दो पत्नियों मंजू और सुमन के साथ पिंटू को दबोच लिया। पिंटू के पास से 42 लाख, नरेश के पास 40 लाख व दोनों महिलाओं के पास से दो-दो लाख रुपये बरामद हुए। इसके अलावा एक लैपटॉप भी बरामद मिला है, जिसे उन्होंने लूटी गई रकम से खरीदा था। इसे वे फिल्म देखने के लिए इस्तेमाल करते थे।