{"_id":"637bd3d9cc98e62472624380","slug":"crime-barabanki-news-lko658286463","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर एक युवक घायल हालत में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे मगर रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। एक युवती द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव का निवासी मोनू (22) कैटरिंग व सिलाई का काम करता था। रविवार रात वह बाइक से लखनऊ के लिए निकला था। शाम करीब सात बजे शहर कोतवाली पुलिस ने उसे गंभीर हालत में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर दारापुर गांव के पास पड़ा पाया। पास में ही उसकी बाइक पड़ी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कुछ ही देर में उस्मानपुर से परिजन भी पहुंच गए। परिजन उसे गंभीर हालत में रेफर कराकर लखनऊ ले जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 10 बजे उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो कोठी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मिले मृतक के भाई देवमूर्ति ने बताया कि बाइक में कोई खरोंच नहीं हैं। उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले युवक ने युवती से लव मैरिज की थी। आपस में नहीं बनने के कारण संबंध विच्छेद कर लिया था। मगर युवती द्वारा ब्लैकमेल कर पैसे मांगे जाते थे। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है।