फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

बच्चा चोरी के फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले पर केस

Sun, 11 Sep 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। बच्चा चोरी की अफवाहों से निपटने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ शहर कोतवाली में शनिवार को केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। एसपी ने लोगों से जागरूक रहने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर अहमद के नाम से बने एकाउंट से दो फर्जी वीडियो पोस्ट किए गए। पोस्ट में बताया गया कि बच्चों की चोरी करने वाले कुछ लोग पकड़े गए हैं। बच्चा कैसे चुराते हैं, बच्चों को और क्या करते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि बच्चे चोरी के बहुत सारे मामले यूपी के बाराबंकी से भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

दो वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। एसपी अनुराग वत्स के अनुसार, यह वीडियो अफवाह फैलाने व भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से शेयर किये गए हैं। इस सम्बंध में पोस्ट करने वाले के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा चोर की आशंका में मनोरोगी को पीट डाला
सूरतगंज। बच्चा चोरी की आशंका में मनोरोगियों की जान सांसत में है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में शुक्रवार देर रात बच्चा चोर की आशंका में ग्रामीणों ने एक मनोरोगी को पीट डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़वाया। जांच में पता चला कि युवक बिहार के छपरा जिले का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को अफवाहों से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed