फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

छेड़छाड़ के तीन मामलों में जेठ-देवर समेत चार पर केस

Wed, 22 Jun 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
कोठी/ कोटवाधाम (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को छेड़छाड़ के तीन मामले सामने आए। पुलिस इन मामलों में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहली घटना कुर्सी थाना क्षेत्र के ही एक गांव की है। यहां के निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को पति की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर जेठ सुखमी लाल ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने अपने भाई जगन्नाथ के साथ मिलकर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

वहीं इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य गांव निवासी एक युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी बेटी घर के बाहर खड़ी थी। रात के समय बेटी को अकेला देखकर गांव के ही सरोज ने उसके साथ छेड़खानी की। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि छेड़खानी के दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपने घर के बाहर सोई थी। उसे अकेला देखकर गांव का ही युवक उमेश कुमार उर्फ गुन्ने ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इस पर आरोपी भाग गया। सूचना पर रात में ही पुलिस को दी गई। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed