{"_id":"626995860b417d5b5a3ea064","slug":"crime-barabanki-news-lko6281386134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्कर की साढ़े 18 लाख की सम्पति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्कर की साढ़े 18 लाख की सम्पति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। गैंगेस्टर के आरोपी पशु तस्कर की साढ़े 18 लाख रुपये की सम्पति पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को कुर्क की। गोकसी के कार्य से अवैध रूप से अर्जित सम्पति में मकान को सील किया गया। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है।
जिले में डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स के आदेश पर तस्करों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी व सीओ रघुवीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी की टीम टिकैतनगर थाना क्षेत्र के मंगरौड गांव पहुंची।
यहां पर मुनादी कराकर गांव वालों को जानकारी दी। उसके बाद गैंगस्टर के आरोपी पशु तस्कर पप्पू की अपराध से अर्जित आबादी की भूमि खरीद कर बनवाए गए मकान व पत्नी के नाम क्रय की गई बाइक (कीमत 18 लाख 37 हजार 160 रुपये) को कुर्क किया। पुलिस ने मकान को सील कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पशु तस्कर पर गैंगस्टर के अलावा पशु तस्करी, गोवध व मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। इसकी करीब साढ़े 18 लाख की सम्पति जब्त की गई है।