{"_id":"62630024e79e082e3d078341","slug":"crime-barabanki-news-lko6273623150","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी के बहाने जेवर लेकर चंपत हुई महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी के बहाने जेवर लेकर चंपत हुई महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। अलियाबाद कस्बे में एक सराफा दुकान से दो महिला ठगों ने सोने की चेन व झाला पार कर दिया। दुकानदार को मामले की जानकारी तब हुई तो उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर दी गई है।
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद निवासी अतहर की अलियाबाद कस्बे में सराफा की दुकान है। बुधवार को दो महिलाएं कार से दुकान पर आईं थीं। महिलाओं ने लगभग आधे घंटे तक दुकान में रुककर चेन व कान का झाला देखा। इस बीच दोनों महिलाएं अचानक दुकान से यह कहकर जाने लगीं कि बाद में आकर खरीदारी करेंगी।
अतहर ने चेन व झाले वापस काउंटर में रख दिया। शक होने पर उसने मिलान किया तो एक चेन व एक झाला कम मिला। आननफानन उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो ठगी का पता चला। एसआई अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है। संवाद