{"_id":"61f593aa0dc6e51f61174ae6","slug":"crime-barabanki-news-lko615562467","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की बेटी व आयोजक समेत 50 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री की बेटी व आयोजक समेत 50 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के कुर्सी विस क्षेत्र के प्रत्याशी की बेटी व एक अन्य समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
यह केस शनिवार शाम सचल दल के प्रभारी व क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया। सचल दल प्रभारी ने शनिवार को मोहम्मदपुर खाला थाने में तहरीर दी की कि कुर्सी के प्रत्याशी राकेश वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा व सोनेलाल यादव ने 50 अज्ञात व्यक्तियों के समूह के साथ बिना अनुमति के दोपहिया व चार पहिया वाहन से शुक्रवार को गांव भुण्ड मजरे सेवली, ग्राम सभा आल्हेमऊ एवं ज्योली गांव में प्रचार किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
इसकी पड़ताल की गई। जिसमें आयोजक सोनेलाल पाए गए। वहीं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला पाया गया। जिस पर पुलिस ने श्रेया वर्मा, सोनेलाल व 50 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सचल दल प्रभारी की तहरीर पर मोहम्मदपुर खाला थाने में आचार संहिता उल्लंघन का एक और केस दर्ज किया गया है। (संवाद)