फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

10वीं की छात्रा से क्लास रूम में छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Wed, 17 Nov 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। कक्षा में घुसकर एक युवक ने दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। सहपाठी छात्राओं ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। शिक्षकों ने युवक को पकड़कर तहरीर के साथ पुलिस के हवाले किया। मगर, पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई में युवक का चालान कर मामला रफादफा कर दिया।
विज्ञापन

मामला मसौली थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज का है। सोमवार को हमेशा की तरह छात्र-छात्राएं अपने-अपनी कक्षाओं में बैठे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर के समय फतेहपुर क्षेत्र के गगियापुर निवासी एक युवक स्कूल के अंदर दसवीं की कक्षा में पहुंचा। जहां एक छात्रा को अपनी प्रेमिका बताकर अभद्र व्यवहार करने लगा। सहपाठी छात्रों ने इसका विरोध किया, तो दबंग युवक मारपीट करने लगा। शोर सुनकर कॉलेज के छात्र व शिक्षक इकट्ठा हो गए। यह देख युवक भागने का प्रयास कर रहा था कि कॉलेज के शिक्षकों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तहरीर के साथ आरोपी युवक को सौंप दिया गया। मगर, मामले की पुलिस की कार्रवाई से सभी हैरान हैं। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता व टोल फ्री नंबर पर कॉल करते ही सहयोग का पाठ-पढ़ाने वाली पुलिस ने मामले को कमतर आंक शांतिभंग की कार्रवाई कर निपटा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता व बेटे पर छेड़छाड़ का केस
हैदरगढ़। रंजिश को लेकर एक पक्ष ने भाजपा नेता व उनके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का केस तो दूसरे पक्ष से मिली तहरीर पर पुलिस ने महिला पर एससी-एसटी की एफआईआर दर्ज की है। मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां भाजपा नेता रामदेव सिंह की उनके परिवार के ही लोगों से रंजिश चल रही है।

सोमवार को परिवार की ही एक महिला ने पुलिस से शिकायत कर भाजपा नेता रामदेव सिंह व उनके बेटे ऋतुराज सिंह और रणधीर सिंह पर छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज कराया। वहीं भाजपा नेता के ही समर्थक राम किशोर की पत्नी लखना रावत की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला पर मारपीट व एससी-एसटी का केस दर्ज किया गया। उधर, सुबेहा थाने के इसी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में मो. मतीन की तहरीर पर पुलिस ने मो. आरिफ, मो. शरीफ व मो. अनवर पर केस दर्ज किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed