{"_id":"6177051d5a438d51ab264636","slug":"crime-barabanki-news-lko60172881","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार बनवाने को लेकर मारपीट व पथराव, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार बनवाने को लेकर मारपीट व पथराव, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। इसमें एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी मथुरानगर में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना हरबंसपुर मजरे तारापुर की है।
यहां के निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने दो वर्ष पहले गांव में एक जमीन खरीदी थी। जिस पर गांव के ही महेश रावत अपना दावा पेश कर रहे थे। इस पर कब्जे की नीयत से सोमवार की सुबह महेश, अजय, गोविंद, वीरेंद्र व अर्जुन दीवार बनाने लगे। इसकी जानकारी पाकर मौके पर निर्माण रुकवाने गया तो विपक्षी मारपीट पर उतर आए।
सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और काम को रुकवा दिया। मगर, पीआरवी के जाने के बाद निर्माण कर रहे लोगों ने फिर निर्माण शुरू कर दिया। दोबारा किया तो विपक्षियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के राम सेवक़, राम चंदर, सर्वेश व मुलायम मौके पर पहुंचकर बीचबचाव कराने लगे।
विज्ञापन
मगर, विपक्षियों ने छत के ऊपर से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पर राम चंदर, सर्वेश, मुलायम व सोनी घायल हो गयी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और चार लोगों को हिरासत में लिया। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)