{"_id":"616f1e37f9d6fe72b50938ba","slug":"crime-barabanki-news-lko600780739","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता व दो व्यक्तियों के फंदे से लटकते मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता व दो व्यक्तियों के फंदे से लटकते मिले शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग अलग थानाक्षेत्र में एक विवाहिता व दो व्यक्तियों के शव फंदे से लटकते मिले हैं। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू की है। विवाहिता के मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेखनापुरवा गांव निवासी कुलदीप यादव की पत्नी सीता देवी (24) का शव मंगलवार को घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने बहन की हत्या की आशंका जताई है।
मृतका के भाई शिवम यादव निवासी ग्राम भुहेरा ने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। भाई का आरोप है कि उसकी बहन ने कई बार ससुराल में मारपीट करने की बात बताई थी। हालांकि किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। उसका एक तीन वर्षीय बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इसी तरह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को शाहपुर मुरारपुर गांव निवासी राम मनोहर(55) का शव बाग में एक पेड़ में फंदे से लटकता मिला। शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अजय त्रिपाठी का कहना है पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
इसी तरह सतरिख थाना क्षेत्र के गाल्हामऊ गांव निवासी संतोष गुप्ता (45) का शव मंगलवार को गांव के बाहर बाग में एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी माया देवी ने बताया कि संतोष बीते तीन दिनों से लापता था। उसकी खोज की जा रही थी, वह शराब का लती था।