फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर चले हॉकी व डंडे

Tue, 19 Oct 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इसमें डंडों और हॉकी से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई घायल हो गए जबकि एक छात्र गंभीर हालात में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। यह दोनों गुट क्षेत्र के ही एक कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसरायं के बरौलिया गांव से कुछ दूरी पर अमरा कटेहरा मोड़ के पास सोमवार शाम करीब चार बजे छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया गया कि यह पहले से ही मारपीट की तैयारी करके आए थे। इस दौरान दोनों तरफ से हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं। ग्राम सराही थाना टिकैतनगर के अभिनव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले सभी छात्र भाग खड़े हुए। पुलिस की माने तो करीब सप्ताह पूर्व ये दोनों गुट आपस में भिड़े थे। इसमें कुछ छात्र स्थानीय निवासी बताए जाते हैं जबकि कुछ टिकैतनगर के हैं। घायल के पिता उमेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद आदिल, फैजान व समीर सहित 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाली संतोष सिंह बताया कि छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का मामला है। पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed