फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

लड़के पर एफआईआर सुन लौटे तिलक चढ़ाने आए लोग

Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। गांव के एक युवक का पहले से विवाह तय होने के बावजूद दूसरी जगह रिश्ता जोड़ने का प्रयास परिवार को भारी पड़ा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर तिलक चढ़ाने पहुंचे लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन

बुधवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले एक युवक के तिलक समारोह की तैयारी हो रही थी। शाम को कन्या पक्ष से लोग वर का तिलक करने दरवाजे पर पहुंच गए थे। लेकिन इसी बीच वर पक्ष के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली तो कन्या पक्ष के लोग बिना तिलक चढ़ाए लौट गए। पुलिस के मुताबिक युवक का विवाह एक साल पहले दूसरी जगह से तय हुआ था जहां से गोदभराई सहित अन्य रस्में पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसी बीच युवक को सरकारी महकमे में सर्विस मिलने पर उसका मन बदल गया और गुपचुप तरीके से अन्य जगह रिश्ता तय कर लिया। पीड़ित पक्ष से युवती ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थ होने पर रिश्ता ठुकरा कर अन्य जगह से विवाह करने की शिकायत की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि पुलिस दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। तिलक समारोह रोककर अन्य थाना क्षेत्र से वर का तिलक करने पहुंचे लोगों को वापस कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed