फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

शिक्षामित्र और शिक्षकों के बीच विवाद, थाने तक पहुंचा मामला

Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खानापुर में तैनात प्रधानाध्यापक प्रतिमा वर्मा और शिक्षामित्र बीना सिंह, सहायक अध्यापक रश्मि पांडे के बीच जमकर विवाद हो गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और शिक्षामित्र के परिजन भी। प्रधानाध्यापक प्रतिमा वर्मा ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को देने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि 6 सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया था, जिसमें बीना सिंह अनुपस्थिति मिली। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही कर एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति की थी। शनिवार को इसी बात को लेकर प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

शिक्षामित्र बीना सिंह के पति बालेंद्र सिंह विद्यालय पहुंच गए और उनकी प्रधानाध्यापक से जमकर बहस हुई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान जाकिर मामले को गांव में ही सुलझाने की बात कहते रहे। लेकिन बात न बनने पर प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंह ने थाने पहुंच कर इसकी लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिक्षामित्र बीना सिंह ने भी शिकायत कर प्रधानाध्यापक प्रतिमा वर्मा पर आरोप लगाया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन को लेकर बच्चों की संख्या कम होने के बाद भी ज्यादा दर्ज की जाती है। जिसका उन्होंने विरोध किया तो प्रधानाध्यापक से विवाद हो गया।

थाना अध्यक्ष कोठी मुन्ना कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंह ने शिकायत की है पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी अजय गुप्त मौर्य ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय खानापुर में शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद की सूचना मिली है। सोमवार को इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed