फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, हत्या व दुष्कर्म की आशंका

Thu, 30 Sep 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। गांव में खेत गई एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। किशोरी के पिता ने दुष्कर्म बाद उसकी हत्या की आशंका जताई है। मृतका के शरीर में चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी मंगलवार देर शाम अपने खेत पर खीरा की फसल की रखवाली के लिए घर से गई थी। रात में जब किशोरी के पिता बाजार में खीरा को बेंचकर घर लौटा और खेत गया तभी उसने देखा कि उड़द की फसल के खेत में उसकी पुत्री का शव पड़ा था। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना गांव में दी।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजन शव घर उठा लाए और बुधवार भोर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। किशोरी के गले व शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। जहां पर उसका शव मिला है उस जगह पर ऐसे निशान पाए गए है जिससे लगता है कि किशोरी का मौत से पहले किसी के साथ खेत में विवाद हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है घटनास्थल पर गीली मिट्टी में मृतका द्वारा आरोपियों से संघर्ष किए जाने पर घुटनों के निशान मौजूद मिले। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेने की जगह इसकी लीपापोती में जुट सर्पदंश से किशोरी की मौत होने की बात कह रही है।

क्षेत्रीय लोगों के रोष को देखते हुए बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया है। सीओ रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह ने बताया कि असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण साफ हो जाने के बाद पूरे मामले की सघन जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed