{"_id":"61439a688ebc3e8460191ff0","slug":"crime-barabanki-news-lko5958863159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर से लापता युवक का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर से लापता युवक का नहर में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी (बाराबंकी)। तीन दिन से लापता एक युवक का शव नहर में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सीतापुर के निवासी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
सीतापुर जिले के थाना सदर क्षेत्र के ग्राम स्वाशा निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र ओमप्रकाश (18) बीते 13 सितंबर की शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताए निकला था। लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। उसे आसपास गांव के अलावा रिश्तेदारों में तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
अगले दिन 14 सितंबर को स्थानीय थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को वह खोजते हुए भगौली पहुंचे जहां पर नहर में एक बहते शव पर नजर पड़ी तो पास जाकर देखा। शरीर पर कपड़े देख उन्हें आशंका हुई। इसके बाद पिता ने मामले की सूचना बड्डूपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला तो पिता ने उसकी शिनाख्त ओमप्रकाश के रूप में की। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बारे में सीतापुर पुलिस को बताया गया है। वहीं के स्तर से कार्रवाई होगी। (संवाद)