फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

दुष्कर्म के विरोध पर नशेड़ियों ने महिला को पीटा

Sat, 10 Jul 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
सूरतगंज (बाराबंकी)। शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचते कि तीन युवक भाग निकले। पीड़ित महिला मामले की शिकायत लेकर चार दिन से थाने के चक्कर काट रही है। मगर, पुलिस ने उलटे महिला पर ही एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक महिला ने सीएम व एसपी को पत्र भेज आरोप लगाया है कि चार दिन पहले वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक शराब के नशे में उसके घर आ धमके और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

मगर, उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख तीनों भाग निकले। इसका केस दर्ज कराने के लिए वह चार दिनों से थाने का चक्कर लगा रही है। मगर, पुलिस ने उलटा विपक्षियों से तहरीर लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पैसे के लेनदेन का मामला है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
कुर्सी। खेत से घर लौट रही किशोरी से दूसरे गांव एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घर पहुंची किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई तो किशोरी के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी गुरुवार देरशाम खेत से घर लौट रही थी। रास्ते पहले से घात लगाए बैठे इसी थाना क्षेत्र निवासी युवक ने किशोरी को दबोच लिया।

आरोप है कि युवक किशोरी को पास के जंगल में ले जाने की कोशिश करने लगा। किसी तरह युवक के चुंगल से छूटी किशोरी घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। कुर्सी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed