फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला, गंभीर

Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। तासीपुर गांव स्थित कल्याणी नदी के तट पर बने नर्वदेश्वर मंदिर के निकट रह रहे एक पुजारी पर गांव के ही तीन लोगों ने बुधवार रात को जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सीएचसी से घायल पुजारी को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के तासीपुर गांव के बाहर कल्याणी नदी के पुल के दूसरी ओर भगवान भोलेनाथ का नर्वदेश्वर मंदिर बना हुआ है। इसी मंदिर के निकट एक बड़े से पीपल के वृक्ष के नीचे कई वर्षों पूर्व बाबा घनश्याम दास (65) आकर रहने लगे थे। उन्होंने पीपल के नीचे ही पन्नी तानकर अपना आशियाना बना रखा था। वह मंदिर के आसपास सफाई रखते थे। इस दौरान जो भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आता था वह बाबा को कुछ न कुछ दान दे देता था।
विज्ञापन

गांव के ही कुछ लोग मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से उन्हें हटाने के लिए कई बार लड़ाई-झगड़ा कर चुके थे, लेकिन बाबा हमेशा इसे टाल जाते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, बाबा ने उन लोगों से कहा था कि वह मंदिर के अंदर ना जाकर केवल बाहर ही पूजापाठ करेंगे जिसे भी मंदिर के अंदर पुजारी बनना हो बन जाए। लेकिन बाबा के रहते इन लोगों की दाल नहीं गल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात कुछ लोगों ने पन्नी के अंदर सो रहे बाबा पर जानलेवा हमला कर दिया। बाबा उन लोगों से जान बचाकर गांव की ओर भागे। जहां ग्रामीणों ने बाबा को घायल अवस्था में देखकर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गांव के ही गुड्डू व बृजेश और गडरियन पुरवा निवासी मिलन को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सच्चिदानंद राय ने बताया कि तीनों लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।

पुजारी हत्याकांड में भी पुलिस खाली हाथ
बीते 25 मई को टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम खमौली में हनुमान मंदिर के पुजारी सुरेश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे पुजारी के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए थे पूरे कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इस घटना में एक चौकी प्रभारी व सिपाही को कप्तान ने निलंबित भी किया था। साथ ही इंस्पेक्टर को चेतावनी दी थी। लेकिन अभी तक वारदात में पुलिस खुलासे के करीब नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed