फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

बाराबंकी में भी मुख्तार की प्रॉपर्टी खंगाल रही पुलिस

Fri, 11 Jun 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। बाहुबली मुख्तार अंसारी की करीब 24 करोड़ की प्रॉपर्टी मऊ जिले में जब्त की गई है। इसके बाद अब बाराबंकी में भी पुलिस मुख्तार की प्रॉपर्टी पता करने के साथ उसे सील करने की तैयारी में जुटी है। हालांकि अभी तक यहां कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है जिसे मुख्तार की प्रॉपर्टी के रूप में बताया जा सके। लेकिन जिले में मुख्तार के कई करीबी व रिश्तेदारों के होने के चलते यहां भी अब इसकी जांच तेज की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में फर्जी तरीके से एआरटीओ कार्यालय में मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस पंजीकरण मामले में बीते दो अप्रैल को शहर कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत सात लोग आरोपी बनाए गए हैं। जबकि तीन आरोपी जेल जा चुके हैं और फरार चल रहे तीन आरोपी मुजाहिद, शाहिद व आनंद यादव निवासी मऊ के खिलाफ एसपी यमुना प्रसाद द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अब पुलिस जहां मामले की तह तक जाने के लिए एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली की जांच कर रही है वहीं जिले में मुख्तार के करीबी लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बीच एक दिन पहले मऊ जिले में मुख्तार की करीब 24 करोड़ की प्रॉपर्टी सरकार ने अटैच की है। ऐसे में बाराबंकी में भी मुख्तार का मामला सुर्खियों में होने के चलते पुलिस अब इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यहां भी तो मुख्तार की प्रॉपर्टी नहीं है। पुलिस को शक है कि जिले में कई ऐसे लोग है जिनका मुख्तार से कहीं न कहीं रिश्ता है जिसके चलते वह यहां भी अपनी प्रॉपर्टी बनाए होगा। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके साथ ही इस मामले में जो भी आरोपी है पुलिस उनकी संपत्ति चिन्हित करने की भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
मुख्तार अंसारी मामले में आरोपी आनंद यादव व शाहिद की अग्रिम जमानत याचिका प्रभारी जनपद न्यायाधीश इरफान अहमद ने खारिज कर दिया है। दोनों इस मामले में फरार चल रहे हैं और इन पर इनाम भी घोषित किया जा चुका है। वहीं इस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को भी 14 जून को तलब कर रखा है।

एंबुलेंस प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि कहीं आरोपियों ने जिले में भी तो अवैध प्रॉपर्टी नहीं अर्जित कर रखी है।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed