{"_id":"60c25def8ebc3eb4f7037451","slug":"crime-barabanki-news-lko5818810126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागरात में पति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागरात में पति की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। विवाह के बाद सुहागरात में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे व बहू के कमरे का हाल देखने के बाद युवक के पिता द्वारा बहू पर हत्या का शक जताने के बाद शव कब्र से खुदवा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस के मुताबिक थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ओल्हेपुर गांव निवासी राम किशोर ने की गई शिकायत में कहा है कि उसके पुत्र राम शरण का विवाह तीन जून को कोठी थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक युवती के साथ हुआ था। इसके बाद सात जून को गौना विदाई हुई। मृतक के पिता का आरोप है कि सुहागरात में करीब एक बजे बहू नीलम ने ससुरालियों को बताया कि रामशरण की अचानक मौत हो गई है।
जिसके बाद परिवार वालों ने शव को दफना दिया। युवक के पिता का आरोप है कि शव दफनाने के बाद परिजनों ने आठ जून को बहू के कमरे में जाकर देखा तो चारपाई के नीचे चाकू व सुहाग की साड़ी फटी पड़ी थी और बहू मायके जा चुकी थी।
विज्ञापन
युवक के पिता ने बहू पर पुत्र की हत्या का शक जाहिर करते हुए शव कब्र से खोदवाकर पोस्टमार्टम करा कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला का कहना है कि युवक की मौत होने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जो भी आरोप लगाए गए है पुलिस उसकी जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।