फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

हॉस्टल के छात्रों ने सब्जी विक्रेता को पीटा

Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
सफेदाबाद (बाराबंकी)। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हॉस्टल के छात्रों ने एक सब्जी विक्रेता की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई के बजाए मामले को रफादफा कराने में जुटी रही। मामला सफेदाबाद चौराहे स्थित सब्जी मंडी का है।
विज्ञापन

यहां नगर कोतवाली अंतर्गत दानियालपुर गांव निवासी मनोज चौरसिया अपने बेटे विशाल चौरसिया के साथ सब्जी की दुकान लगाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे सेठ विशम्भर नाथ कॉलेज के कुछ छात्र उसकी दुकान पर सब्जी लेने आये। सब्जी के दाम को लेकर दुकानदार विशाल और छात्रों में बहस होने लगी। उस समय तो वह छात्र धमकी देकर चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद 30 से 40 अन्य छात्रों को लेकर आए और विक्रेता को लात-घूंसों से मारने लगे।
विज्ञापन

यह देख अन्य दुकानदार उसको बचाने दौड़े तो लोगों को आता देख छात्र भाग खड़े हुए। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस उलटा विक्रेता को उठाकर कोतवाली ले गई। जबकि छात्रों का पक्ष लेते हुए उन्हें चौकी में ही बैठा लिया और उनका नाम तक का खुलासा नहीं किया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed