{"_id":"600dc3848ebc3e32a334b8eb","slug":"crime-barabanki-news-lko5615548148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मियों को पीटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप कर्मियों को पीटा गंभीर
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। पेट्रोल भराने के बाद पैसे के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट की। इसमें दो कर्मी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाली बदोसरायं से करीब एक किलोमीटर दूर बदोसरायं-टिकैतनगर मार्ग पर स्थित नोमानी पेट्रोल पंप पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो बाइक सवार पेट्रोल भराने पहुंचे। यहां पेट्रोल भराने के बाद पैसे के लेनदेन में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। बाद में करीब छह-सात लोग कार में सवार होकर आए और पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला बोल दिया।
इस वक्त पेट्रोल पंप पर मात्र तीन लोग मौजूद थे। दबंगों ने हॉकी व डंडों से पिटाई कर पेट्रोल पंप कर्मी हंसराज और मुन्ना को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया और उनका उपचार कराया। पेट्रोल पंप के मालिक इंतिखाब आलम ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर को बदलते हुए मात्र तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, धमकी और गालीगलौज का केस दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)