{"_id":"5d0e794f8ebc3e67cc6d5a33","slug":"crime-barabanki-news-lko4667500188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों के खाते से रुपये निकालने वाले चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों के खाते से रुपये निकालने वाले चार दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एटीएम की क्लोनिंग करके दूसरों के खाते से रुपये निकालने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हरियाणा और बिहार राज्य के रहने वाले आरोपियों के पास से पुलिस ने दो कार, एटीएम क्लोनिंग मशीन, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव, डाटा केबल व 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने शनिवार को बताया कि लखनऊ के खदरा निवासी मोहम्मद महमूद आलम व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के खिजिरपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने अपने खातों से अलग-अलग तिथि में लाखों रुपये निकाल लिए जाने की तहरीर शहर कोतवाली में दी थी। यह बताया कि खाते से रुपये निकाले जाने के दौरान एटीएम कार्ड उनके पास ही था। इन मामलों की तफ्तीश के लिए एसपी अजय साहनी ने सीओ सिटी सुशील सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की।
एएसपी के मुताबिक कोतवाल धर्मेेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने शनिवार को चार आरोपियों को नाका सतरिख स्थित आईसीआईसी बैंक के पास पकड़ा। आरोपियों में बिहार राज्य के नेवादा निवासी रोशन कुमार, हरियाणा में कुुरूक्षेत्र के दीदारनगर निवासी धर्मा सिंह व विकास शर्मा तथा हरियाणा के ही सिवान क्षेत्र के गुलाम खेड़ा निवासी धर्मपाल शामिल है।
विज्ञापन
इनके कब्जे से पुलिस ने हरियाणा के नंबर वाली दो कार, एटीएम क्लोनिंग मशीन, नौ एटीएम कार्ड, दो पेन ड्राइव, डाटा केबल व 15 हजार छह सौ रुपये बरामद किए। पुलिस टीम को एसपी अजय साहनी ने पुरस्कार देने की बात कही है। पुलिस ने जिस बिहार निवासी रोशन को गिरफ्तार करने का दावा किया है उसे कई दिन पूर्व एक एटीएम बूथ पर स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। उसे पुलिस के हवाले किया गया था।