Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cousin killed in land dispute, three arrested

Barabanki News: जमीन के विवाद में मौसेरे भाई की मौत, तीन गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 11 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Cousin killed in land dispute, three arrested
रामनगर। रामनगर कोतवाली इलाके के अमराई गांव में शुक्रवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल मौसेरे भाई की रविवार सुबह केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चार मौसेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अमराईगांव में 25 साल पहले एक व्यक्ति ने गांव के ही विशाल व श्रीपाल को जमीन रहने के लिए दी थी। श्रीपाल पांच भाई हैं। इसमें चेतरात समेत तीन अमराईगांव के पड़ोस स्थित पांडेय का पुरवा में रहते हैं। जमीन पर श्रीपाल व उनके भाई मकान बनवाकर रहने लगे थे। विशाल के हिस्से ही जमीन खाली पड़ी है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार शाम विशाल का पक्ष जमीन की जुताई कर रहा था। इस पर श्रीपाल ने आपत्ति जताई। हंगामे के दौरान पांडेय का पुरवा में रहने वाले श्रीपाल के भाई चेतराम (45) भी आ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान विनोद, गजोधर, विशाल, नरेंद्र ने चेतराम पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने चेतराम को लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह चेतराम की मौत हो गई। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि घटना के बाद हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें अब हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। तीन आरोपी विनोद, विशाल, नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही बीमार पिता ने तोड़ा दम, परिजन बदहवास
मृतक चेतराम के 88 साल के पिता रामनाथ भी कई दिन से बीमार चल रहे थे। वह चेतराम के साथ पांडेय का पुरवा गांव में ही रहते थे। शुक्रवार शाम चेतराम को जब गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया तो रामनाथ की हालत चिंताजनक थी। एक ओर चेतराम का इलाज जारी था और कई परिजन लखनऊ में थे। शनिवार दोपहर रामनाथ का निधन हो गया। रविवार सुबह पिता का अंतिम संस्कार किया गया। कुछ घंटे के अंतराल में ही पिता और पुत्र की अर्थियां उठीं, तो परिवारीजन के साथ-साथ मौजूद ग्रामीणों की भी आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed