{"_id":"592873634f1c1b7a1c535afd","slug":"cousin-father-in-law-tried-to-do-wrong-with-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 26 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेप की कोशिश
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए चचेरे ससुर ने छत पर दुधमुंहे बच्चे के साथ सो रही बहू के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। और विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी।
चचेरे ससुर के कुकृत्यों से पीड़ित महिला ने गैर जनपद मे नौकरी कर रहे पति को घटना की जानकारी दी और अगले दिन पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की ।
मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की निवासिनी एक महिला का आरोप है कि उसके पति गाजियाबाद मे नौकरी करते हैं, और वह अपने बूढ़े ससुर व छोटे बच्चों के साथ गांव मे रहती है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे वह दुधमुंहे बच्चे के साथ छत पर सो रही थी कि बगल की ही छत पर सो रहे उसके चचेरे ससुर विनोद आधी रात को उसकी छत पर आ गए और उसका मुंह बंद कर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो अगली बार दुष्कर्म करके जान से मार दूंगा।
चचेरे ससुर के कुकृत्य से दुखी पीड़िता ने पति को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चचेरा ससुर व उसके परिवार वाले भाग गए।
अगले दिन पति के घर पहुंचने पर पीड़िता ने टिकैतनगर थाने मे तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।