Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Court: Man convicted of woman's murder will not be granted early release

अदालत : महिला की हत्या के दोषी को नहीं मिलेगी समयपूर्व रिहाई

Wed, 11 Nov 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Court: Man convicted of woman's murder will not be granted early release
बाराबंकी। जमीन के बंटवारे के विवाद में महिला की पीटकर हत्या करने के मामले में सजा काट रहे सफदरगंज के हैदरपुरवा गांव निवासी अमर सिंह को समयपूर्व रिहाई नहीं मिलेगी। राज्यपाल ने उसकी समयपूर्व रिहाई की याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन

प्रोबेशन बोर्ड के अनुसार, 21 अगस्त 2021 को जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अमर सिंह ने लज्जावती नाम की महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई थी। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने एक मार्च 2025 को अमर सिंह को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

अमर सिंह ने फार्म-6 के तहत समयपूर्व रिहाई के लिए आवेदन किया था। प्रोबेशन बोर्ड की समीक्षा में समयपूर्व रिहाई को उचित नहीं पाया गया। इसके बाद राज्यपाल ने उसकी याचिका खारिज कर दी। अब उसे सजा पूरी होने तक जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed