फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Counting today of ward members election

वार्ड सदस्यों के 127 पदों की मतगणना आज

Tue, 23 Feb 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी Updated Tue, 23 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों के पदों के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार को ब्लॉकों पर इसकी मतगणना कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह पूरी तरह से निष्पक्ष रहकर मतगणना का कार्य कराएं।

विज्ञापन



जिले की 234 ग्राम पंचायतें ऐसी रह गईं थीं जहां पर वार्ड सदस्यों की संख्या पूरी न होने की वजह से कोरम पूरा नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते जीते हुए प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी और इन पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन



चुनाव आयोग से मिले आदेश के बाद वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई, तो 177 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध वार्ड सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। 57 ग्राम पंचायतों के 127 पदों पर चुनाव कराया गया। इसके लिए रविवार को वोट डाले गए और वोटरों ने जमकर उत्साह दिखाया जिसके चलते करीब 82 प्रतिशत मतदान हुआ। दस ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायतों में हुए वार्ड सदस्य चुनाव की मतगणना मंगलवार को कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed