{"_id":"0b311a1419c61a055f13d261fabe3f76","slug":"counting-on-to-accelerate-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कराने को लेकर तेज हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कराने को लेकर तेज हुई तैयारियां
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव की वोटिंग के बाद मतदान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मतगणना डीआरडीए के गांधी सभागार में कराई जाएगी। इसके लिए पांच टेबल लगाई जाएंगी जिन पर मतगणना का कार्य होगा। यहीं पर बनाए गए स्ट्रांग रुम में मतपेटियां भी रखवाई गई हैं।
एमएलसी चुनाव की मतगणना कराने को लेकर बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी एके सिंह ने डीएसटीओ डॉ. विनोद कुमार सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव आदि के साथ डीआरडीए में बैठक की। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी ने अब तक की गई तैयारियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने उसमें संशोधन करते हुए बताया कि मतगणना को लेकर चार टेबल लगाई जाएंगी, जिसमें एक टेबल आरओ की होगी इस प्रकार पांच टेबलों पर मतगणना का कार्य 6 मार्च को होगा। मतगणना का कार्य डीआरडीए के गांधी सभागार में होगा। यहीं पर स्ट्रांग रुम भी बनाया गया है जिसमें मतपेटियों को रखा जाएगा।
मतगणना कार्य में प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी लगाए गए हैं इनमें एक सुपरवाइजर, दो मतगणना कर्मी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा। मतगणना स्थल पर बैरीकेटिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिससे मतगणना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसे देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।