फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   counting of votes with paramilitary forces

अर्द्व सैनिक बलों की निगरानी होगी वोटो की गिनती

Mon, 07 Mar 2022 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
counting of votes with paramilitary forces
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को होनी वाली मतगणना की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए गए है। मतगणना स्थल की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बलों के जिम्मे होगी। वहीं बाहरी भाग की सुरक्षा जिला पुलिस के जवान संभालेंगे। सौ मीटर की दूरी तक नो व्हीकल जोन होगा। ऐसे में पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा करने के बाद पैदल ही पहुंचा जा सकेगा। मोबाइल, कैलकुलेटर आदि इलेेक्ट्रानिक उपकरण को साथ नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले की सभी छह विधानसभाओं के मतदान की मतगणना बहराइच मार्ग पर स्थित नवीन मंडी में होगी। मतगणना की तैयारियां पूरी करने के साथ सुरक्षा का खाका भी प्रशासन ने तैयार कर लिया है। मतगणना स्थल के अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बलों को दी गई है। जिसके लिए तीन कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स मिल गई है। वहीं बाहरी भाग की सुरक्षा में सीओ व थानाध्यक्ष के साथ भारी संख्या में सब इंस्पेक्टर व आरक्षी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मतगणना स्थल से सौ मीटर की दूरी में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। मतगणना के दिन बाराबंकी- गोंडा बहराइच मार्ग बंद रहेगा। ऐसे में बड़े वाहनों का आवागमन चौकाघाट से मरकामऊ होते हुए सफदरगंज से हाईवे से आवागमन होता रहेगा। कर्मचारियों व प्रत्याशियों के एजेंट के वाहनों की पार्किंग के लिए रामनगर की ओर से आने वालों के लिए सुल्तानपुर गांव व पीएससी ग्राउंड व शहर की ओर से आने वालों के वाहनों के लिए राइस मिल व परमेश्वर कोल्ड स्टोरेज के परिसर में पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के बाद विजय जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा। ढोल-मंजीरे व डीजे तक पर पाबंदी होगी। इसको लेकर सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सजग रहने के निर्देश दिए गए है। वह इस पर पूरी तरह से रोक लगाएंगे। एएसपी व चुनाव प्रभारी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। अर्द्धसैनिक बल की निगरानी में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed