{"_id":"647254a182e5b8ff6c0d0dd4","slug":"councilors-accused-eo-of-indecent-behavior-barabanki-news-c-13-1-259175-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सभासदों ने ईओ पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सभासदों ने ईओ पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
Sun, 28 May 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 28 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जैदपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत जैदपुर में शनिवार को अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ईओ के व्यवहार से परेशान सभासदों ने एसडीएम से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की है।
सभासद दाऊद अंसारी, मोहम्मद आलम, सुफियान, अफसार व कासिम समेत अन्य सदस्यों ने एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार को वह लोग नगर पंचायत कार्यालय में जनसमस्याओं के निस्तारण पर विचार विमर्श के लिए एकत्रित हो रहे थे। तभी ईओ योगेश प्रताप कार से पहुंचे और कर्मचारी प्रदीप कुमार वर्मा को मोहरा बनाकर सभासदों की ओर इशारा करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे। इसका वीडियो बनाकर कुछ सदस्यों ने सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया।
इस दौरान ईओ की अभद्र टिप्पणियों से आहत होकर कई महिला सदस्य लौट गईं। सभासदों का यह भी आरोप है कि ईओ मनमाने ढंग से काम करने में अभ्यस्त हैं। मांग की है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाए और दूसरे ईओ की तैनाती की जाए। मामले में एसडीएम ने बताया कि सभासदों की समस्या सुनी गई है, दोनों के मध्य वार्ता कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा। वहीं, ईओ ने बताया कि कर्मचारी की ओर से मनमर्जी से काम किया जा रहा है। सिद्धौर बाईपास पर आरा मशीन के पास नाला खोदवाया गया था, लेकिन लिपिक ने इसे पटवा दिया है।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद हुई बोर्ड बैठक
नगर पंचायत जैदपुर में शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद अध्यक्ष नीलोफर और सभी सदस्यों की मौजूदगी में पहली बोर्ड बैठक भी करा ली गई थी। इसमें नगर के विकास के लिए विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई थी।