फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona vaccination

75 हजार बुजुर्गों को लगेगा कोरोना का टीका

Wed, 03 Mar 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बाराबंकी। जिले में 4 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तहत जिले के 75 हजार बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले के 27 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर तैयारियां जहां जोरों पर चल रही हैं वहीं इन अस्पतालों पर नजर रखने के लिए विभाग ने नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करीब 75 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन्हें 4 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाए जाने की तैयारी है। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग के बीमार लोगों को भी इसी दौरान टीका लगाया जाना है। इसके लिए जिले के 17 सरकारी और 10 निजी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां पर इन लोगों को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में जहां कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा वहीं निजी अस्पतालों में इसके लिए टीका लगवाने वाले को 250 रुपया प्रति टीका भुगतान करना होगा। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि टीकाकरण के लिए जिन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। टीकाकरण पर नजर रखने के लिए सभी अस्पतालों में एक-एक नोडल अधिकारी को नामित कर तैनाती करते हुए सभी की जवाबदेही भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवश्य लगवाएं कोरोना का टीका
विभाग ने ऐसे लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण को शुरू हुए करीब डेढ़ माह हो गए हैं। ऐसे में 15 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है लेकिन कहीं से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। इसलिए ऐसे लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने निकट के अस्पताल में पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन टीका लगाया जाने की तैयारी है। जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इन अस्पतालों को बनाया गया टीकाकरण केंद्र
जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ ही जिले के 15 ब्लॉकों में संचालित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है यहां पर मुफ्त टीका लगेगा। इसके अलावा जिन निजी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है उनमें सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल, गदिया स्थित मेयो अस्पताल, आस्था अस्पताल, शेरवुड अस्पताल, आहूजा नर्सिंगहोम, जैैन नर्सिंगहोम, श्री सांई अस्पताल, कृष्णा अस्पताल, चन्द्रा नेत्र चिकित्सालय और आकांक्षा नर्सिंगहोम रामसनेहीघाट को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां पर पैसा देकर टीका लगवाया जा सकता है।

जिले में 4 मार्च से शुरू होने जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 75 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 17 सरकारी और 10 निजी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed