{"_id":"60aaa4708ebc3e14c625baea","slug":"corona-barabanki-news-lko5792973122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर नगरीय निकायों में हुआ सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर नगरीय निकायों में हुआ सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
बाराबंकी। रविवार को विशेष सफाई अभियान के तहत शहर से लेकर नगर पंचायतों में सैनिटाइजेशन किया गया। नगरीय निकाय हॉस्पिटल, सीएचसी, पीएचसी में विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
लॉकडाउन में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन के निर्देश हैं, पर शासन के आदेश के बावजूद लॉकडाउन के दौरान छिड़काव के नाम पर औपचारिकता निभाई गई। शहर में अग्निशमन विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों समेत कार्यालयों व बाजार में सैनिटाइजेशन कार्य किया गया। लेकिन जिम्मेदार नगरपालिका सैनिटाइेजशन कार्य में फिसड्डी रही।
रविवार को शहर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर, बेगमगंज समेत कई वार्ड में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इसके अलावा नगरीय निकाय में हास्पिटल, सीएचसी, पीएचसी में विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
प्रधान ने गांव में कराया सैनिटाइजेशन
ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर खाला की नवनिर्वाचित प्रधान रजनी सिंह ने अपने निजी खर्च से एक टैंकर मंगवाकर पूरे गांव में रविवार को सैनिटाइजेशन का कार्य कराया है। प्रधान का कहना है कि गांव कोरोना से मुक्त रहे इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि अमरदीप सिंह मुकुंद ने बताया कि निरंतर गांव में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य कराते रहेंगे। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ वैक्सीन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।