फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

बढ़ रहे मरीज पर लोग नहीं दिख रहे सजग

Wed, 24 Mar 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। मंगलवार को शहर में कुछ इस तरह दिखी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, बिना मास्क क - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं शासन ने इसको लेकर गाइड लाइन भी जारी कर दी है। लेकिन न तो लोगों में कोरोना का खौफ दिखाई दे रहा है और न ही कहीं पर गाइड लाइन का अनुपालन ही कराया जा रहा है। जिससे बाजार में दिन ब दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसको लेकर लोगों को सचेत भले ही किया जा रहा हो लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मरीजों ने भले ही स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा रखी हो लेकिन आम लोगों के साथ ही जिम्मेदारों पर भी इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। हालात नियंत्रण से बाहर हो इससे पहले ही शासन ने कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इसका सख्ती से अनुपालन कराए जाने का आदेश दिया है। लेकिन मंगलवार को शहर में इसका कहीं पर भी अनुपालन होता दिखाई नहीं दिया। शहर के घंटाघर, धनोखर चौराहा, नाका सतरिख, नाका पैसार, छाया चौराहा आदि स्थानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

बाजार मौजूद लोगों के चेहरे पर न तो मास्क था और न ही कहीं पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा था। चौराहों पर मौजूद पुलिस के जवान भी पूरी तरह से मूकदर्शक बने हुए थे। वहीं लोग भी कोरोना को लेकर पूरी तरह से बेफिक्र होते जा रहे हैं। जबकि शासन ने गाइड लाइन जारी कर साफ संकेत दे दिए हैं कि यदि हालात नहीं सुधरे और स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो इससे भी ज्यादा सख्ती की जा सकती है। इसके बाद भी लोग हैं कि सुुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह और मिले कोरोना पॉजिटिव
देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर में अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सफेदाबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया और देवा रोड स्थित एक गैस एजेंसी का एक-एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया है।
1800 में 836 को लगा टीका
कोरोना खात्मे को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 1800 लोगों में टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष शाम तक महज 836 लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया जा सका है। विभाग द्वारा टीका लगवाने के लिए लोगों को बराबर जागरूक किया जा रहा है इसके बाद भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में छह और पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको लेकर लगातार लोगों को सचेत किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। अभी भी समय है, यदि लोग नहीं चेते तो ये लापरवाही भारी पड़ सकती है।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed