फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Corona

तीसरे चरण में 7617 को लगेगी कोरोना वैक्सीन, 20 केंद्रों पर तैयारी पूरी

Wed, 27 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Corona
49- बाराबंकी। सीएमओ कार्यालय से सुरक्षा के साथ सीएचसी पहुचाई जा रही कोविड वैक्सीन। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन लगाने का तीसरा चरण बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए जिलेभर में 20 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7617 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। विभाग का दावा है कि इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं, टीकाकरण में लगाए गए कर्मियों को बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिले में करीब 15 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। पहले दो चरणों में 2510 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। तीसरे चरण में दो दिनों में 7617 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 20 केंद्र बनाए गए हैं और टीकाकरण के लिए 120 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी केेंद्रों पर जिला स्तरीय 20 नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। टीकाकरण पर पूरी नजर रखने के लिए एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ के साथ ही मुख्यालय पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सकों को लगाया गया है। यदि कहीं से किसी प्रकार की कोई सूचना मिलती है तो उसे दूर करने का जिम्मा उस क्षेत्र के एसीएमओ को सौंप जवाबदेही तय की गई है। इसको लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई जिसमें सभी को उनकी जिम्मेदारी बता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टीकाकरण में लगाए गए सभी कर्मियों को सीएमओ कार्यालय पर एसीएम डॉ. राजीव सिंह और डॉ. आफताब द्वारा अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। जिले के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों देवा, फतेहपुर, घुंघटेर, सूरतगंज, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, बडागांव, मथुरानगर, रामसनेहीघाट, टिकैतनगर, सिद्धौर, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, जाटा बरौली व सतरिख के अलावा जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, हिंद अस्पताल सफेदाबाद, मेयो अस्पताल गदिया और चंद्रा नेत्र चिकित्सालय पल्हरी को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
कोरोना वैक्सीन लगाने का दो दिवसीय अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होगा। टीकाकरण पर नजर रखने के लिए बीस नोडल अधिकारियों को भी तैनात कर निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
सीएमओ ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद 31 जनवरी को जिलेभर में बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

निजी कर्मियों को 29 को लगेगा टीका
एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा ने बताया कि पल्हरी स्थित चंद्रा नेत्र चिकित्सालय में 29 जनवरी को शहर के निजी अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी निजी अस्पताल संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed